मरांडी बोले- झारखंड में नहीं चलेगी भाजपा की चाल
झारखंड विकास मोर्चा के कोडरमा लोस क्षेत्र का जिला कार्यालय बरगंडा में खोला। इसका उद्घाटन मंगलवार को झाविमो के केंद्रीय अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने किया।
जासं, गिरिडीह: कोडरमा सहित पूरे झारखंड में इस बार भाजपा की कोई चाल नहीं चलेगी। यहां से भाजपा का सूपड़ा साफ होगा। ये बातें झाविमो सुप्रीमो सह कोडरमा से महागठबंधन के प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी ने कही। इसके पूर्व उन्होंने मंगलवार को झारखंड विकास मोर्चा के कोडरमा लोस क्षेत्र का जिला कार्यालय का बरगंडा में उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पूरा विपक्ष मजबूती से भाजपा के खिलाफ खड़ा है। भाजपा की दाल झारखंड में नहीं गलने वाली है। उसे यहां से बोरिया-बिस्तर समेटना पड़ेगा। उनके साथ प्रो. एचएन देव, जिला संगठन प्रभारी रमेश कुमार राही, केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण स्वर्णकार, जिलाध्यक्ष महेश राम, केंद्रीय सचिव सुरेश साव, नुनूलाल मरांडी आदि थे।