शादी समारोह में खाना बनाने के दौरान बुजुर्ग झुलसा
गिरिडीह अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पहरमा निवासी साठ वर्षीय कुशल पंडित अपने ससुराल मुरलीप
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Apr 2021 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 23 Apr 2021 08:38 PM (IST)
गिरिडीह : अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के पहरमा निवासी साठ वर्षीय कुशल पंडित अपने ससुराल मुरलीपहरी के कालीपुर में आयोजित शादी समारोह में खाना बनाने के क्रम में उबलता हुआ पानी में गिर गया। इससे उसके शरीर का पिछला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया। स्वजन उसे आनन-फानन में गिरिडीह सदर अस्पताल लाया। सदर में उसका इलाज किया जा रहा है। कुशल पंडित शादी समारोह में शामिल होने अपने ससुराल गया था। वहां सुबह चावल बना रहा था। इस दौरान गर्म पानी में गिरने से झुलस गया। उसे आनन फानन में 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें