कस्तूरबा विद्यालय की सुरक्षा को थाना पहुंचे पदाधिकारी
जागरण संवाददाता गिरिडीह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय गिरिडीह में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा और काउंसलिग के लिए मंगलवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारी पचंबा थाना पहुंचे। पदाधिकारियों ने थाना में करीब दो घंटे तक थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों
गिरिडीह : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, गिरिडीह में अध्ययनरत छात्राओं की सुरक्षा और काउंसिलिग के लिए मंगलवार को शिक्षा विभाग के पदाधिकारी पचंबा थाना पहुंचे। पदाधिकारियों ने थाना में करीब दो घंटे तक थाना प्रभारी शर्मानंद सिंह एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों से स्कूल और छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दे पर बातचीत की। जिला शिक्षा पदाधिकारी पुष्पा कुजूर, जिला शिक्षा अधीक्षक अरविद कुमार, एपीओ अभिनव सिन्हा, रानू बोस आदि थाना पहुंचे थे। पदाधिकारियों ने वहां स्कूल व छात्राओं की सुरक्षा को ले उचित व्यवस्था करने का अनुरोध किया। परियोजना से जुड़ी एक कर्मी ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं की सुरक्षा के लिए गश्ती व महिला पुलिस कर्मी की नियुक्ति को ले थाना को काफी पहले आवेदन दिया गया था, लेकिन इस पर कोई पहल नहीं की गई। इसी मामले को लेकर पदाधिकारीगण थाना पहुंचे थे। डीईओ कुजूर ने बताया कि कस्तूरबा की छात्राओं की सुरक्षा और काउंसिलिग के लिए थाना गए थे। इस पर वहां पुलिस पदाधिकारियों से विस्तार से बातचीत की गई।
डीएसई कुमार ने बताया कि छात्राओं की सुरक्षा को लेकर थाना गए थे। थाना प्रभारी ने सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिया है। थाना प्रभारी शर्मा ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय से जुड़ा मामला आया है। इसकी जांच की जा रही है।