शैक्षिक संवाद में शिक्षकों की भूमिका पर चर्चा
गिरिडीह वेबिनार के जरिए शुक्रवार को संकुल स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया जिस
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 12:07 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 12:07 AM (IST)
गिरिडीह : वेबिनार के जरिए शुक्रवार को संकुल स्तरीय शैक्षिक संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें जीतपुर संकुल के विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इस क्रम में शिक्षक संजीव कुमार ( विज्ञान ), सुरेन्द्र पांडेय (भाषा) एवं मनोज कुमार (गणित) ने पाठ्यक्रम से संबंधित बेसिक कोर्स के मुख्य पहलुओं के साथ शैक्षिक संवाद के प्रतिफल एवं संवाद पूर्व आवश्यकताओं पर विचार व्यक्त किया। चर्चा के दौरान पाठयक्रम स्थानीय मान की समझ, बहुकक्षीय-बहुस्तरीय शिक्षण प्रणाली के साथ भाषा का विकास में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में
सीआरपी सुशील कुमार मिश्रा, शिक्षक रोहित कुमार राय, सुभाष प्रसाद वर्मा, मुकेश प्रसाद वर्मा सहित कई शिक्षकों ने भाग लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें