Move to Jagran APP

बदले की राजनीति छोड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था को माने कांग्रेस

जागरण संवाददाता गिरिडीह गत दिन पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक

By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jan 2022 09:40 PM (IST)Updated: Fri, 07 Jan 2022 09:40 PM (IST)
बदले की राजनीति छोड़ लोकतांत्रिक 
व्यवस्था को माने कांग्रेस
बदले की राजनीति छोड़ लोकतांत्रिक व्यवस्था को माने कांग्रेस

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : गत दिन पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक और प्रदर्शनकारियों की ओर से उन्हें रोके जाने का भाजपाइयों की ओर से विरोध जारी है। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने गिरिडीह में गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष दो घंटे का मौन धारण किया, ताकि कांग्रेस को इस कृत्य से सद्बुद्धि मिले और बदले की राजनीति से ऊपर उठकर लोकतांत्रिक व्यवस्था का पालन करे।

loksabha election banner

कहा गया कि दो दिन पूर्व पंजाब में प्रधानमंत्री के काफिले को प्रदर्शनकारियोंने रोककर उनकी सुरक्षा को तार-तार किया और जिस प्रकार सरकार की ओर से गंभीर चूक की गई, वह वाकई भारतीय लोकतांत्रिक व प्रशासनिक व्यवस्था पर कुठाराघात है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस शासित राज्यों में प्रशासनिक कार्य भगवान के भरोसे चल रहा है। समझने की बात है कि जब देश के संवैधानिक पद पर आसीन प्रधानमंत्री की सुरक्षा में भारी चूक की जा सकती है तो उस राज्य में भाजपा के आम कार्यकर्ताओं के साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा होगा।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने किया।

मौके पर कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिन्हा, संदीप डंगायच, पूर्व जिलाध्यक्ष यदुनंदन पाठक, जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रसाद, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता विनय सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू एजाज, जिला मंत्री नवीन सिन्हा, रागिनी लहेरी, जिला सोशल मीडिया प्रभारी मनोज मौर्या, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार राय, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष छोटू खान, नगर अध्यक्ष हरमिदर सिंह बग्गा, प्रकाश दास, संत कुमार लल्लू, रंजन सिन्हा, राजेश जयसवाल, मो इरफान, आकाश सिंह आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.