सड़क दुर्घटना में कोडरमा के युवक की गिरिडीह में मौत, दो घायल
Road accident. झारखंड के गिरिडीह में राजधनवार थाना क्षेत्र के नावाडीह में सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
By Sachin MishraEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 04:51 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 04:51 PM (IST)
गिरिडीह, जेएनएन। झारखंड के गिरिडीह में राजधनवार थाना क्षेत्र के नावाडीह में बुधवार की शाम दो बाइक के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक मो अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, हादस में मारे गए युवक मो अशरफ की उम्र करीब 32 वर्ष थी। वह कोडरमा जिला अंतर्गत नवलशाही थाना क्षेत्र के मंझला नगर का रहने वाला था। वह यहां अपने ससुराल आया था। ससुराल से पेट्रोल पंप जाने के क्रम में वह हादसे का शिकार हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें