दो मासूम बहनों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
झारखंड के गिरिडीह में दो मासूम बहनों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
गिरिडीह, जेएनएन। बगोदर थाना क्षेत्र के खेतको पंचायत के ढेकवा बेड़ा निवासी दिनेश प्रसाद की दो मासूम बेटियों प्रियंका रानी (8) व अंशु रानी (9) की मौत मंगलवार की देर शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मौत कैसे हुई यह अभी पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों का मानना है कि जहरीले बीज खाने से दोनों की मौत हुई है।अनजाने में दोनों बहनों ने इसे खा लिया। बुधवार को दोनों बहनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस कारण आसपास के गांवों में भी दीपावली का पर्व मातम में बदल गया।
मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। घटना के संबंध में खेेेतको के मुखिया प्रतिनिधि सोम प्रकाश सोम ने बताया कि दिनेश ढेकवावेडा में घर बना कर सपरिवार रहता था। रोज की तरह बच्चे खेल रहे थे कि अचानक बच्चों की तबीयत खराब होने लगी। तुरंत प्रियंका की मौत हो गई, जबकि अंशु को आनन-फानन मेंं इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बगोदर विधायक नागेन्द्र महतो पीड़ित परिवार से मिले और शोक संवेदना व्यक्त किया।