Move to Jagran APP

अधिवक्ता संघ की पूर्व महासचिव कंचन माला का निधन

अधिवक्ता कंचन माला का निधन

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Apr 2019 08:46 PM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:33 AM (IST)
अधिवक्ता संघ की पूर्व महासचिव कंचन माला का निधन
अधिवक्ता संघ की पूर्व महासचिव कंचन माला का निधन

जासं, गिरिडीह : वरीय अधिवक्ता एवं अधिवक्ता संघ की पूर्व महासचिव कंचन माला का निधन शनिवार को कोलकाता के एक अस्पताल में इलाज के क्रम में निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रही कंचन माला का इलाज कोलकाता में चल रहा था। जिला अधिवक्ता संघ की दो बार महासचिव रही कंचन माला साथी अधिवक्ताओं के बीच काफी लोकप्रिय थीं। साथ ही संघ के अन्य पदों पर भी चुनी गई थी। वह अधिवक्ता स्व. विद्याशंकर सहाय की पुत्री थी। वकालती पेशे के साथ सामाजिक कार्य में भी वे सक्रिय थी। हमेशा महिलाओं को शिक्षित कर उसका अधिकार दिलाने के लिए आगे रहती थी। वह अपने पीछे पति डॉ. रामरतन शर्मा और एक पुत्र को छोड़ गई है। इनके निधन की खबर पाते ही संघ के महासचिव चुन्नूकांत, अजय कुमार सिन्हा मंटू, प्रकाश सहाय, विजय कुमार सिन्हा, नजमुल हसन, अमित कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया। उनका पाíथव शरीर रविवार की सुबह यहां पहुंचने की संभावना हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.