जमुआ में मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
विवाहिता का मिला शव
जमुआ में मिला विवाहिता का शव, पति गिरफ्तार
संस, जमुआ : जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहाबाद गांव के घर से जमुआ पुलिस ने सोमवार को महेंद्र दास की पत्नी मीना देवी का शव मिला। मीना के पिता गिरिडीह के अकदोनी निवासी हरीश चंद्र दास ने जमुआ पुलिस को आवेदन देकर पुत्री की हत्या का आरोप दामाद महेंद्र दास समेत ससुराल के अन्य परिजनों पर लगाया है।
आवेदन में कहा गया है कि उन्होंने बेटी मीना की शादी वर्ष 2013 में बेरहाबाद के महेंद्र दास से की थी। महेंद्र दास उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया करता था। तीन जुलाई को पति महेंद्र दास अपने भाई रामदेव दास, कारू दास और भाभी के सहयोग से उनकी बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पति महेंद्र दास को गिरफ्तार कर लिया है। इधर महेंद्र दास का कहना है कि घरेलू विवाद में उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की। शव को पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेजकर पुलिस तहकीकात में जुट गई है।