Move to Jagran APP

कुआं में मिला मां-बेटा का शव, ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज

गावां में रविवार सुबह एक महिला व उसके 1 साल के मासूम बेटे की लाश धान खेत के बीच में स्थित कुंए से मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई थी। शव की पहचान पंडरिया निवासी रमेश यादव की 2

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Aug 2020 06:32 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2020 06:32 PM (IST)
कुआं में मिला मां-बेटा का शव, ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज
कुआं में मिला मां-बेटा का शव, ससुरालवालों पर हत्या का मामला दर्ज

गावां (गिरिडीह) : गावां थाना क्षेत्र के कोनारबांक परसौनी स्थित कुआं से एक महिला और उसका एक साल के पुत्र का शव रविवार की सुबह मिला। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने शवों की पहचान की। मृतका पंडरिया निवासी रमेश यादव की 28 वर्षीय पत्नी पुष्पा देवी उर्फ प्रमिला देवी थी। महिला शुक्रवार रात 9 बजे से ही अपने एक साल के पुत्र ऋषि के साथ ससुराल से गायब थी। मृतका के परिजनों ने ससुरालवालों पर दोनों मां-बेटा की हत्या करने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

बताया जाता है कि ससुराल में सास-ससुर व गोतनी से झगड़ा होने के बाद वह घर से छोटे बेटे के साथ निकल गई थी। इसकी सूचना पर मायकेवालों ने भी काफी खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला था। शव उसकी ससुराल से करीब आधा किमी. दूर कोनारबांक परसौनी में खेत के बीच स्थित कुआं से मिला है। मासूम बेटे का शव भी मां की आंचल से ही लिपटा हुआ था।

मुंबई में है पति : बताया गया कि मृतका का पति रमेश यादव मुंबई में काम करता है। वह लॉकडाउन के बाद घर आया था। यहां कोई काम नहीं रहने के कारण एक माह पूर्व वापस मुंबई चला गया। महिला का मायका भी गावां थाना क्षेत्र के खिरूडीह गांव में है। सूचना मिलते ही खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह, गावां थाना प्रभारी विजय केरकेट्टा, एएसआइ पप्पू कुमार, रामनरेश राम समेत पुलिस के जवान घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

मायकेवालों ने लगाया हत्या करने का आरोप : घटनास्थल पर पहुंचे महिला के पिता रोहन महतो, मां चमेली देवी एवं भाई नरेश यादव ने ससुरालवालों पर दोनों की हत्या कर शव को कुआं में फेंक देने का आरोप लगाया है। उनलोगों का कहना है कि कुआं के मुंडेर पर एक जोड़ा चप्पल मिला है। चप्पल बिल्कुल साफ-सुथरा है, जबकि कुआं तक जाने का रास्ता कीचड़मय है।

जांच में जुटी पुलिस : खोरीमहुआ एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि मृतका की मां के आवेदन के आधार पर ससुराल पक्ष के आठ लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.