डीसी ने गांडेय के मतदान केंद्रों का लिया जायजा
रविवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने गान्डेय प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थल निरिक्षण कर जायजा लिया। जिसमें उच्च विद्यालय अहिल्यापुर परमाडीह कन्या विद्यालय गान्डेय मध्य विद्यालय गान्डेय भोगतिया लोहारी जॉन ब्रिटो महेशमुन्डा के मतदान बुथो का स्थल निरीक्षण किया।मौके पर गांडेय अंचलाधिकारी धनंजय पाठक व आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश मिस्त्री मौजूद थे।
गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा रविवार को बिना किसी तामझाम के गांडेय पहुंचे। उपायुक्त ने गांडेय प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर उसका जायजा लिया। इसमें उच्च विद्यालय अहिल्यापुर, परमाडीह, कन्या विद्यालय गांडेय, मध्य विद्यालय गांडेय, भोगतिया लोहारी, जॉन ब्रिटो महेशमुंडा विद्यालय के मतदान बूथों का स्थल निरीक्षण किया। मौके पर गांडेय के सीओ धनंजय पाठक व आपूर्ति पदाधिकारी दिनेश मिस्त्री मौजूद थे।
सरिया : सरिया प्रखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों पर रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इसमें मतदाताओं के बीच बैठक की गई। वहां केंद्रों पर उपस्थित बूथ लेवल ऑफिसर ने नए मतदाताओं के नाम को निर्वाचन नामावली में दर्ज कराने, मृत मतदाताओं के नाम हटाने तथा संशोधन करने को क्रमश: प्रपत्र 6, 7 तथा 8 भरने का निर्देश दिया। कहा कि दो सितंबर से 15 सितंबर के बीच जितने भी आवेदन प्राप्त हुए हैं। उक्त कैंप को लेकर सीओ सह सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सुनीता कुमारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बीएलओ सह नोडल पदाधिकारी को यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन संबंधित जितने भी प्रपत्र ऑनलाइन या ऑफलाइन भरे गए हैं उसे 17 सितंबर तक आवश्यक रूप से प्रखंड निर्वाचन कार्यालय में जमा कर दें। कार्यक्रम में सीओ के अलावे सुरेश कुमार विद्यार्थी, वीरेंद्र कुमार पांडेय, रामदेव राणा, शंभू महतो, बीएलओ शिव शंकर रूपांशु, रामेश्वर यादव, अजय कुमार, राजेंद्र मोदी, प्रकाश मंडल, रविद्र कुमार मंडल, अशोक विश्वकर्मा, एलएन पांडेय, कविता देवी आदि शामिल थे।