Move to Jagran APP

15 दिनों में पैक्सों से लंबित राशि वसूल करें अधिकारी

गिरिडीह उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Jul 2021 08:08 PM (IST)Updated: Fri, 23 Jul 2021 08:08 PM (IST)
15 दिनों में पैक्सों से लंबित राशि वसूल करें अधिकारी
15 दिनों में पैक्सों से लंबित राशि वसूल करें अधिकारी

गिरिडीह : उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि खरीफ विपणन मौसम 2011-12 से 2019-20 तक पैक्सों के पास लंबित राशि वसूली 15 दिनों के अंदर कराएं। उन के पास बकाया राशि एक सप्ताह के अंदर जमा कराएं। यदि राशि जमा नहीं की गई तो तत्कालीन सचिव,अध्यक्ष एवं दोषी के विरूद्ध सर्टिफिकेट केस दर्ज करने की कार्रवाई करें। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन मौसम 2021-22 के लिए धान अधिप्राप्ति केंद्रों का चयन किया जाना है। पैक्सों के पास लंबित राशि की वसूली के बाद ही चयन का निर्देश दिया गया है।

loksabha election banner

- लंबित राशि वसूली से संबंधित विवरण : खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2011-12 के अनुसार परियाना पैक्स में लंबित राशि 227, 664.00 रुपए, डांड़ीडीह पैक्स में 776,844.00 रुपए, बेंगाबाद पैक्स में 112,320.00 रुपए, छोटकी खरगडीहा पैक्स में 224,640.00 रुपए, झलकडीहा पैक्स में 2024,460.00 रुपए, चकरदाहा पैक्स में 338,688.00 रुपए, बुधूडीह पैक्स में 362,124.00 रुपए, भलपहरी ताराटांड़ पैक्स में 362,944.00 रुपए, लेदो आहरडीह पैक्स में 1472,472.00 रुपए, महेशमुंडा पैक्स में 7,776.00 रुपए, मनियाडीह पैक्स में 265,917.60 रुपए, प्रतापपुर पैक्स में 203,256.00 रुपए, चुंगलो पैक्स में 73,008.00 रुपए, चितरडीह पैक्स में 4,968.00 रुपए, पोबी पैक्स में 2,916.00 रुपए, कोड़ाडीह धुज्जी पैक्स में 4785,328.00 रुपए, चितरडीह धनवार पैक्स में 1208,358.00 रुपए, अरखांगो पैक्स में 766,486.00 रुपए, बिरनी पैक्स में 85,946.00 रुपए, बरमसिया पैक्स में 39,225.00 रुपए, खरखरी पैक्स में 61,797.00 रुपए, बलिया पैक्स में 82,339.00 रुपए, चतरो पैक्स में 493,344.00 रुपए, घसकरीडीह पैक्स में 9,223.20 रुपए, मालडा चकी पैक्स में 1339,848.00 रुपए, सांढ़ा पैक्स में 1360,789.20 रुपए, बिरने पैक्स में 552,733.20 रुपए, खिजुरी पैक्स में 277,851.60 रुपए, तिसरी पैक्स में 819,925.20 रुपए, डुमरी पैक्स में 242,686.80 रुपए, लक्ष्मणटुंडा पैक्स में 199,000.80 रुपए, अड़वारा परसिया पैक्स में 714,422.00 रुपए, बेको पैक्स में 394,329.60 रुपए, मुंडरो धरगुल्ली पैक्स में 171,536.40 रुपए, दोंदलो देवराडीह पैक्स में 415,433.00 रुपए, केशवारी पैक्स में 225,558.00 रुपए, पालगंज पैक्स में 1720,224.00 रुपए एवं राजो पैक्स में 869,184.00 रुपए बकाया है। इसमें कुल लंबित राशि 23,293,580.40 रुपए है। इसी प्रकार वर्ष 2012-13 के अनुसार हांडाडीह पैक्स में 193,750.00 रुपए, बेंगाबाद पैक्स में 854,250.00 रुपए, झलकडीहा पैक्स में 1687,500.00 रुपए, फुलची गांडेय पैक्स में 140,000.00 रुपए, लोदो आहरडीह पैक्स में 250,000.00 रुपए, महेशमुंडा पैक्स में 62,500.00 रुपए, डुमरी पैक्स में 143,375.00 रुपए, तिसरी पैक्स में 249,999.50 रुपए, खिजुरी पैक्स में 249,999.50 रुपए, मालडा चक्की पैक्स में 797,999.00 रुपए, कैलाढाब पैक्स में 2733,125.00 रुपए एवं टेंगराखुर्द पैक्स में 87,674.50 रुपए बकाया है। इसमें कुल लंबित राशि 7,450,173.00 रुपए है। इसी प्रकार वर्ष 2015-16 के अनुसार बिरने पैक्स में 480105.00 रुपए, असको पैक्स में 451103.70 रुपए, गादी पैक्स में 19013.60 रुपए, खिजुरी पैक्स में 321196.00 रुपए, हांडाडीह पैक्स में 594920.00 रुपए एवं सिदवरिया पैक्स में 101590.10 रुपए बकाया है। इसमें कुल लंबित राशि 1967928.60 रुपए है। इसी प्रकार 2016-17 के अनुसार कुरहुरबिदो पैक्स में 269696.00 रुपए, गादी पैक्स में 265528.00 रुपए, बिरसा फल सब्जी पैक्स में 221824.00 रुपए, बिरसा फार्मर पैक्स में 1079648.00 रुपए, तेलोडीह पैक्स में 261904.00 रुपए, फुलची गांडेय पैक्स में 206592.00 रुपए, लेदा पैक्स में 105920.00 रुपए, परियाना पैक्स में 170352.00 रुपए, चपुआडीह पैक्स में 21200.00 रुपए, भासपुर पैक्स में 833104.00 रुपए, परसाटांड़ पैक्स में 90528.00 रुपए, असको पैक्स में 666928.00 रुपए, खिजुरी पैक्स में 423536.00 रुपए, मालडा चक्की पैक्स में 156304.00 रुपए, सेरुआ पैक्स में 159680.00 रुपए, केशवारी पैक्स में 391312.00 रुपए, बागोडीह पैक्स में 411656.00 रुपए बकाया है। इसमें कुल लंबित राशि 5735712.00 रुपए है। इस तरह खरीफ विपणन मौसम वर्ष 2011-12 से 2019-20 तक के पैक्सों की कुल लंबित राशि 53779290.00 रुपए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.