बगोदर के गांवों को पक्की सड़क से जोड़ें
बगोदर में उपायुक्त से मिले उप प्रमुख
By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 10:41 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 10:41 PM (IST)
बगोदर के गांवों को पक्की सड़क से जोड़ें
संस, बगोदर (गिरिडीह) : बगोदर के उप प्रमुख हरेंद्र सिंह ने शनिवार को उपायुक्त से मिलकर प्रखंड विभिन्न गांवों में पक्की सडक से जोड़ने व बनाने की मांग को लेकर आवेदन दिया है। इसमें कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी बगोदर प्रखंड विभिन्न पंचायतों के कई गांवों में पक्की सडक नहीं है। अडवारा पंचायत के पहाड़पुर, अखैना, अखैना आदिवासी टोला, मुंडरो पंचायत के पिपराटांड़, कुदर पंचायत के बिंद, कारीटोंगरी, मेघाटांड़, कटदहवा, धरगुल्ली पंचायत के घंघरी, सिजुगढ़ा, अटका पश्चिमी, कसियाटांड़, कर्माटांड़, तिरला पंचायत के खैरागढ़ा दलित टोला, डोरियो महतो आदि रोड शामिल हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें