कृष्णा कोल्ह की हत्या की गुत्थी सुलझी, मां-बेटा गिरफ्तार
विगत गुरुवार की रात्रि कोलहरिया गांव निवासी कृष्णा कोल्ह की हत्या का गुथ्थी बगोदर पुलिस ने सुलझा लिया है।हत्या का मुख्य अभियुक्त सुरेश कोल्ह को गिरफ्तार कर लिया है।साथ ही हत्या मे प्रयुक्त तलवार को एक झाडी से बरामद कर लिया है।इसे लेकर बगोदर सरिया डीएसपी बिनोद कुमार महतो ने मंगलवार की देर शाम बगोदर थाना मे प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी।उन्होंने कहा कि सुरेश कोल्ह शंकर कोल्ह व सेठो कोल्ह जो तीनों भाई है।और मुम्बई मे रहते है।तीनों एक सा
बगोदर : गुरुवार रात कोलहरिया गांव निवासी कृष्णा कोल्ह की हुई हत्या की गुत्थी बगोदर पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या का मुख्य आरोपित सुरेश कोल्ह व उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त तलवार को एक झाड़ी से बरामद कर लिया है। बगोदर सरिया डीएसपी बिनोद कुमार महतो ने मंगलवार देर शाम बगोदर थाना में इससे संबंधित जानकारी दी।
बताया कि सुरेश कोल्ह, शंकर कोल्ह व सेठो कोल्ह तीनों भाई हैं और मुम्बई में रहते हैं। तीनों एक साथ मुम्बई से आए और उसकी हत्या कर तीनों फिर मुम्बई चले गए। उसकी हत्या में तीनों शामिल थे। पुलिस के दबाव में सुरेश कोल्ह अपने घर आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या में आरोपितों की मां कविलाश देवी की भी संलिप्तता सामने आई है। उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का कारण आपसी व जमीन का विवाद था।
गिरफ्तार सुरेश कोल्ह ने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। इस हत्या में इसके दोनों भाई शंकर कोल्ह व सेठो कोल्ह भी शामिल थे जो फरार है। उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके पर थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, सअनि रजनीश कुमार, राजकिशोर शर्मा आदि शामिल थे।