दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज, आरोपित गिरफ्तार
शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के मामले में एक आरोपित को मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार की रात को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपित सुरेश सोरेन इसी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का रहने वाला है। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायिक
गिरिडीह: शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के मामले में एक आरोपित को मुफस्सिल पुलिस ने सोमवार की रात को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपित सुरेश सोरेन इसी थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव का रहने वाला है। आरोपित को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया गया जहां से न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। आरोपित के विरूद्ध इसी थाना क्षेत्र के एक अलग गांव की पीड़िता ने थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में कहा था कि पहले प्रेम प्रसंग के जाल में फंसाया। उसके बाद शादी कर लेने का प्रलोभन देते हुए वर्ष 2018 से लेकर हाल तक यौन शोषण करता रहा। जब भी शादी करने की बात करते थे तो उसे टाल मटोल करते रहता था। यौन शोषण करने के क्रम में अक्सर शादी का प्रलोभन देते रहता था। इस क्रम में गर्भ भी ठहर गया था। इसके बाद शादी का दबाव बनाई तो शादी करने से इंकार करने लगा। इससे आहत होकर पीड़िता ने थाने से न्याय की गुहार लगाई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार की।