शादी के बहाने युवक ने दलित युवती को बेचा
संवाद सहयोगी, हीरोडीह (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र में नाटकीय घटनाक्रम में एक दलित लड़की की बिक्री करने
संवाद सहयोगी, हीरोडीह (गिरिडीह) : थाना क्षेत्र में नाटकीय घटनाक्रम में एक दलित लड़की की बिक्री करने का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। लड़की राजधनवार थाना क्षेत्र के पलंगी की निवासी है। उसके साथ जमुआ थाना क्षेत्र के अनिल साव ने देवरी थाना क्षेत्र के चतरो निवासी बिनोद दास बनकर 2016 में झारखंडधाम में विवाह कर लिया। मुंबई काम करने के बहाने पत्नी को भी ले गया। उसके दस दिनों के बाद लड़की का मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया। उसके माता-पिता उसे लेकर काफी ¨चतित हो गए पर उसके कथित पति अनिल का कही पता नहीं चला। नाटकीय घटनाक्रम में सोमवार को अनिल लड़की के पिता को झारखंड मोड़ के रेंबा में मिल गया, लेकिन वहां से बचकर वह भागने में कामयाब हो गया। खोजबीन के बाद पता चला कि वह पोबी का रहने वाला एक गैर दलित है। वह एक अन्य दलित लड़की से शादी करके रेंबा के मंझलीटांड़ में रह रहा है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि अभिमन्यु राम को लेकर उसके पिता जब मंझलीटांड़ पहुंचे तो ग्रामीणों ने सारा मा•ारा बताया।
मुखिया प्रतिनिधि ने वहीं से हीरोडीह पुलिस को फोन किया। पुलिस ने आकर युवक को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ करनी शुरू कर दी। बातचीत में पुलिस को लड़की की खरीद फरोख्त का मामला लग रहा है। जानकारों की मानें तो पुलिस गंभीरता से तहकीकात करे तो कई चौंकानेवाले रहस्य सामने आ सकते हैं और कई सफेदपोशों की गर्दन इसमें फंस सकती है। बहरहाल लड़की के पिता ने हीरोडीह थाना में अनिल साव पर बेटी को बेचने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी करने के लिए आवेदन दिया है। पुलिस तफ्तीश में जुट गई है।