मेड इन चाइना पार्टी है माले: झाविमो
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): 5-6अक्टूबर को बिरनी में भाजपा व माले के खिलाफ आयोजित होने
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): 5-6अक्टूबर को बिरनी में भाजपा व माले के खिलाफ आयोजित होनेवाले हल्ला बोल पोल खोल, चोर मचाए शोर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झाविमो ने शनिवार को पलौंजिया में बैठक की। 5 अक्टूबर को बंगराकला के नावाडीह व प्रखंड मुख्यालय तथा 6 अक्टूबर को भरकट्टा, पेशम व द्वारपहरी में आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने पर चर्चा की गई। केंद्रीय सचिव सुरेश साव ने कहा कि कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में इस बार झाविमो का परचम लहराएगा। भाजपा व माले एक ही सिक्के के दो पहलू है। माले भाजपा की बोरो प्लेयर है, जो इस देश की नहीं चीन की पार्टी है। यानी मेड इन चाइना। केंद्रीय सचिव सह बिरनी की प्रभारी शोभा यादव, बगोदर विस प्रभारी मोहम्मद इकबाल आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजदेव साव व संचालन महामंत्री राजेन्द्र साव ने किया। बैठक मे रज्जाक अंसारी, प्रकाश सिन्हा, युसूफ अंसारी, रामदेव यादव, हासमी अंसारी, काजीमुद्दीन मुबारक, हनीफ सांई, सरजूलाल पासवान, शंकर यादव, नारायण यादव, सुभाष वर्मा, जगदीश मोदी, सुभाष दास, दरबारी पासवान, रामसहाय ¨सह, निर्मल मंडल, सुखदेव दास आदि उपस्थित थे।