दुर्घटना में मृत युवक के स्वजनों से मिलीं कांग्रेस नेता
जमुआ एक सप्ताह पूर्व जमुआ पचंबा मुख्य मार्ग पर कंदाजोर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मर
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Mar 2021 05:48 PM (IST)Updated: Fri, 19 Mar 2021 05:48 PM (IST)
जमुआ : एक सप्ताह पूर्व जमुआ पचंबा मुख्य मार्ग पर कंदाजोर के निकट हुई सड़क दुर्घटना में मरे युवक के परिजनों से शुक्रवार को कांग्रेस नेत्री डॉ. मंजू कुमारी मिलीं। उन्होंने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन से सड़क दुर्घटना में मिलनेवाली मुआवजे की राशि को पीड़ित परिवार को देने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीते 12 मार्च को मारुति एवं बाइक में सीधी भिड़ंत होने से घटनास्थल पर ही कुरहोबिदो निवासी विकास साव की मौत हो गई थी जबकि दूसरा सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक छोटू सिंह का इलाज फिलहाल रांची के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें