सड़क हादसे में मृत सभी 12 लोगों को बरसी पर दी गई श्रद्धांजलि
संस, बगोदर (गिरिडीह): संतुरपी में तीन साल पूर्व सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान एक अनियं˜ि
संस, बगोदर (गिरिडीह): संतुरपी में तीन साल पूर्व सरस्वती पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान एक अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से मारे गए 12 लोगों को गुरुवार को श्रद्धांजलि दी गई। उस दिन हादसे में दर्जनों लोग घायल हो गए थे। मृत आत्माओं की शांति के लिए गुरुवार वहां श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से सांसद रवींद्र कुमार राय एवं विधायक नागेंद्र महतो उपस्थित थे। इसमें सभी मृतकों की तस्वीर पर पुष्प अíपत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। विधायक ने उन सभी के परिजनों को आíथक सहयोग किया।
सांसद ने कहा कि उस काली रात को याद कर सभी का मन आज भी विचलित हो जाता है। उअध्यक्षता व संचालन शंभूलाल यादव ने किया। इसमें भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अशीष कुमार बॉर्डर, सुधीर ¨सह, अर्जुन पासवान, महामंत्री अशोक सोनी, राजू ¨सह, जितेन्द्र ¨सह, जितेन्द्र महतो, संजय महतो, सुखदेव राणा, पशुपति शर्मा आदि थे। सभा में स्कूली बच्चों के बीच कॉपी व कलम का वितरण किया गया।