Move to Jagran APP

कत्थक सम्राट के निधन पर कला जगत में शोक

जागरण संवाददाता गिरिडीह देश के मशहूर और ख्याति प्राप्त कत्थक सम्राट बिरजू महाराज के

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 07:46 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 07:46 PM (IST)
कत्थक सम्राट के निधन पर कला जगत में शोक
कत्थक सम्राट के निधन पर कला जगत में शोक

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : देश के मशहूर और ख्याति प्राप्त कत्थक सम्राट बिरजू महाराज के निधन पर कला जगत ने शोक व्यक्त किया है। अंतरराष्ट्रीय शास्त्रीय कलाकार और तबला वादक पंडित शंभूदयाल केडिया, पंडित मोरमुकुट केडिया और पंडित मनोज केडिया ने बिरजू महाराज के निधन पर शोक व्यक्त किया है। कहा है कि देश को शास्त्रीय नृत्य में नए आयाम देने वाले बिरजू महाराज के निधन से एक युग का अंत हो गया। उन्होंने कत्थक नृत्य में नए प्रयोग कर देश और दुनिया में उसे पहचान दी। बिरजू महाराज के सानिध्य में तबला वादक रहे गिरिडीह के रविशंकर सिंह ने कहा कि पंडित एक संपूर्ण कलाकार थे। करीब छह वर्षों तक उनकी छत्रछाया में रहकर काफी कुछ सीखने का अवसर मिला था।

prime article banner

पंडित बिरजू महाराज के शिष्य संजीव परिहस्त से गिरिडीह के कलाकारों ने भी कत्थक नृत्य सीखा। इनसे जुड़े कलाकारों में सताक्षी समेत अन्य बाल कलाकारों ने दुख व्यक्त किया है। सांस्कृतिक संस्था कला संगम ने भी निधन पर शोक व्यक्त किया है। संस्था के अध्यक्ष प्रकाश सहाय, सचिव सतीश कुंदन, उपाध्यक्ष एके सिन्हा, संरक्षक राजेंद्र बगेड़िया, अजय कुमार सिन्हा, कार्यालय प्रभारी मनोज कुमार, संजय कुमार सिन्हा, बिनय बक्सी, बबलू, राम कुमार सिन्हा आदि ने शोक व्यक्त कर आनलाइन श्रद्धांजलि दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.