कोयलांचल कायस्थ महापरिवार की कमेटी गठित
बनियाडीह (गिरिडीह) शुक्रवार को कोयलांचल कायस्थ महापरिवार की बैठक बनियाडीह में हुइ
बनियाडीह (गिरिडीह) :शुक्रवार को कोयलांचल कायस्थ महापरिवार की बैठक बनियाडीह में हुई। इसकी अध्यक्षता डा. परिमल सिन्हा ने की। इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा के आयोजन को लेकर महापरिवार के सदस्यों ने विचार विमर्श किया। निर्णय लिया गया कि कोरोना महामारी को देखते हुए इस बार सादगी के साथ पूजा का आयोजन होगा। भैयारी (प्रीतिभोज) कार्यक्रम को रद कर दिया गया। सर्वसम्मति से एक कमेटी का गठन किया गया, जिसमें रंजन सिन्हा को अध्यक्ष, राजा गोपाल, अमरनाथ सिन्हा, अमित राजा, राजीव रंजन कुमार व विभूति भूषण को उपाध्यक्ष, सूरज सिन्हा को सचिव, संजीव कुमार व विशाल भूषण को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। संयोजक के रूप में डा. परिमल सिन्हा, भैया अभिनव कुमार, प्रदीप दाराद, एसएल दास ललन, विनोद कुमार सहाय, जितेंद्र किशोर सिन्हा, ददन प्रसाद सिन्हा, अनूप कुमार सिन्हा, प्रभात कुमार सिन्हा, भगवती प्रसाद सिन्हा, गौरव दाराद, मनोज सिन्हा व एमके वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यकारिणी सदस्यों में संजय सिन्हा, दिवानंद प्रसाद, सुमीत सिन्हा, महेश कुमार, दीपक सिन्हा, संजीव सिन्हा, देवेंद्र सिन्हा, धर्मेंद्र सिन्हा, चंदन सिन्हा, अंकित सहाय, प्रिस सहाय, अमन, उत्सव, आदित्य, आयुष, श्रेयांश, करण राजधान, निखिल आनंद, निरूपम, सक्षम, ऋषभ सिन्हा, आर्यन, लड्डु, शिवम, शुभम, प्रसून, प्राशीष, युवराज आदि को शामिल किया गया।