गिरिडीह में रंगारंग सांस्कृतिक महोत्सव शुरू
यूथ कल्चरल सोसायटी गिरिडीह की ओर से आयोजित सेकंड नेशनल फाइन आर्ट एक्जीविशन सह सांस्कृतिक महोत्सव 2019 का रंगारंग आयोजन शनिवार को बरनवाल सेवा सदन में किया गया।
गिरिडीह : यूथ कल्चरल सोसायटी गिरिडीह की ओर से आयोजित सेकंड नेशनल फाइन आर्ट एक्जीविशन सह सांस्कृतिक महोत्सव 2019 का रंगारंग आयोजन शनिवार को बरनवाल सेवा सदन में किया गया। मुख्य अतिथि गिरिडीह के डीएसपी कुमार गौतम व डीएसपी वन विनोद रवानी उपस्थित थे। उनके साथ स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रेसिडेंट प्रमोद कुमार व सीए विकास खेतान, भरत नाट्यम की नृत्यांगना प्रीति भास्कर, निशांत भास्कर, मधुबनी पैंटिग के कलाकार निर्मल कुमार व चंदा लाभ, पूर्व प्रधानाध्यापक दिनेश्वर वर्मा, विनोद कुमार, राजीव रंजन सिंह, नीलम सिन्हा, राखी झुनझुनवाला आदि उपस्थित थे । कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। रीचा कुमारी, सरगम सागर स्नेही व निकी मिश्रा ने ग्रुप सांग पेश किया।
इसके बाद क्लासिकल नृत्यांगना प्रीति भास्कर ने गणेश वंदना पर मनमोहक नृत्य पेश कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। इसके बाद कला कुंज की चार छात्राओं अंद्रजा बाला, निवेदिता मिश्रा, विधि डुरोलिया व आराध्या नारायण ने गणेश वंदना, अंडाल सत्यम भारत नाट्यम पेश किया।
-इन कलाकारों की लगी पेंटिग प्रदर्शनी : प्रदर्शनी में कलाकार अनुष्का जैन व चंदा लाभ की मधुबनी पेंटिग, साहिल रावत, मुस्कान कुमारी, प्रीति राय, सलोनी कुमारी, प्रगति कुमारी, कृति मिश्रा, रुचि रानी, हर्ष, सिमरन श्रेया गोहिल, चारु, गार्गी, आर्ची, अशोक दास, जानवी और अनुष्का की कई पैंटिग्स लगी हुई हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रीचा कुमारी, सलोनी कुमारी, कुमारी सिमरन, सुबोध कुमार, सुनीता सिंह, रजनी कुमारी, नेहा मिश्रा, विपुल प्रसाद वर्मा, सरगम सागर स्नेही, निक्की मिश्रा, मनीषा कश्यप, आर्यन राज, रुचि रानी, प्रीति मिश्रा, श्रेया गोहिल, साहिल राहुत ने सहयोग प्रदान किया।