Move to Jagran APP

मधुबन में क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की सांकेतिक हड़ताल आज

फोटो संस पीरटांड़ अपनी विभिन्न मांगों को ले मधुबन की झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन बीस फरवरी को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल करेगा।हड़ताल सफल हो इसके लिए हटिया मैदान में बैठक कर बुधवार को प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया गया।यूनियन नेता व बसन्त कर्मकार व मनोज महतो ने बताया कि भारत के संविधा

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 04:46 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 04:46 PM (IST)
मधुबन में क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की सांकेतिक हड़ताल आज
मधुबन में क्रांतिकारी मजदूर यूनियन की सांकेतिक हड़ताल आज

पीरटांड़ : विभिन्न मांगों को ले मधुबन की झारखंड क्रांतिकारी मजदूर यूनियन बीस फरवरी को सांकेतिक हड़ताल करेगी। हड़ताल सफल हो इसके लिए हटिया मैदान में बैठक कर बुधवार को प्रचार-प्रसार करने का निर्णय लिया गया। यूनियन नेता बसंत कर्मकार व मनोज महतो ने बताया कि भारत के संविधान के अनुसार स्वेच्छा से कुछ नहीं मिलता है। आज मधुबन के मजदूरों को जितना भी हक मिले हैं आंदोलन की ही देन है। एक बार फिर आंदोलन की सुगबुगाहट हो गई है। संस्थाएं अगर सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी भी यहां के मजदूरों को नहीं दी जाएगी तो आंदोलन तेज होगा। परशुराम महतो, सोहन महतो, चरण महतो, मांसू हांसदा, हराधन तुरी, दिनेश महतो, बैजनाथ दांगी, जागेश्वर महतो, गांदौरी सिंह, चिरंजीवी लाल सोहन, पूजा देवी,धर्मी देवी, डेगनी देवी, रोशन सिंह आदि लोग थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.