पर्यावरण संरक्षण को बांटे पौधे
गिरिडीह शहर के बक्सीडीह रोड स्थित संसार ग्रीन के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। साथ ही लोगों ठंड से बचाव के लिए कंबल भी दिए गए वहीं सभी के बीच पौधा का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी
गिरिडीह : शहर के बक्सीडीह रोड स्थित संसार ग्रीन के कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। साथ ही लोगों ठंड से बचाव के लिए कंबल भी दिए गए, वहीं सभी के बीच पौधा का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। संसार ग्रीन के निदेशक राजीव सिंह ने बताया कि संसार ग्रुप की स्थापना उनकी मां स्व. संसार देवी के नाम पर की गई है। उनकी पुण्यतिथि पर हर साल इस तरह का आयोजन किया जाता है। हमलोगों का मिशन पौधारोपण को सहज और सुगम बनाना है। उनके अनुसार पुण्यतिथि या जन्मदिन पर पौधों का वितरण करना सबसे अच्छा काम है। हमलोग पौधारोपण से संबंधित विभिन्न जानकारी लोगों तक यू ट्यूब, संसार ग्रीन मिशन आदि माध्यमों से पहुंचा रहे हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में रिमी सिंह, सुरुची शर्मा, आदिराज सिंह, आरव सिंह, पंकज कुमार, जेबा नाज, दिलकश राहत, अनिशा अंजुम, रवि कुमार, दीपू वर्मा, स्मिता सोय आदि का योगदान रहा।