Move to Jagran APP

नौकरानी से भी बदतर स्थिति में जलसहिया

जागरण संवाददाता गिरिडीह झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वान पर रविवार को कोलडीहा में जल सहिया महाजन पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें गिरिडीह के अलावा अन्य जिलों की जल सहियाओं ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Nov 2019 07:39 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 06:19 AM (IST)
नौकरानी से भी बदतर स्थिति में जलसहिया
नौकरानी से भी बदतर स्थिति में जलसहिया

गिरिडीह : झारखंड राज्य जल सहिया कर्मचारी संघ के आह्वान पर रविवार को कोलडीहा में जल सहिया महाजन पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें गिरिडीह के अलावा अन्य जिलों की जल सहियाओं ने भी भाग लिया। उद्घाटन जल सहिया संघ के मुख्य संरक्षक अशोक कुमार सिंह ने किया। उन्होंने संगठन मजबूती को ले सदस्यों को कई गुर सिखाए। कहा कि जल सहिया को घरेलू नौकरानी से भी बदतर समझा गया। एक पीस साड़ी देकर उन्हें वर्षो से कार्य करने के लिए विवश कर रही है। कई बार रैली के बावजूद सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। वर्तमान सरकार को कर्मचारी विरोधी बताते हुए इससे निजात पाने की अपील की।

loksabha election banner

25 सितंबर को सरकार को स्पष्ट चेतावनी दी गई थी जल सहिया की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 17 नवंबर को महाजन पंचायत में निर्णय लिया जाएगा। हमलोग अपने अधिकार के लिए अच्छा-बुरा का स्वयं ख्याल रखेंगे। इस दौरान वक्ताओं ने सरकार के जल सहिया कर्मचारियों के प्रति उपेक्षापूर्ण रवैया पर क्षोभ व्यक्त किया।

सभा को गायत्री देवी, रघुनंदन विश्वकर्मा, रूपलाल महतो, राजेश कुमार महतो, मंटू साव, बबीता सिन्हा, दिव्या देवी, पूर्णिमा देवी, सुशीला हेम्ब्रम, पूनम पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर संघ के पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। दिव्या देवी को गिरिडीह जिला अध्यक्ष एवं पूर्णिमा देवी को जिला मंत्री चुना गया। जया देवी एवं रूबी पांडेय को धनबाद जिला के लिए क्रमश: अध्यक्ष एवं मंत्री चुना गया। इसी तरह रांची, दुमका, चतरा, गोड्डा, पाकुड़, साहेबगंज आदि जिलों के लिए भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके अलावा राज्य स्तर के रिक्त पदों के लिए भी पदाधिकारी चुने गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.