Move to Jagran APP

बिरसा मुंडा ने झारखंड को दिलाई अलग पहचान

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह दीपक नाथ तिवारी एवं प्रभारी सचिव सह अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को उच्च विद्यालय महेशलुंडी में बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। एसीजेएम सह डालसा के प्रभारी सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि झारखंड को पूरे देश में अलग पहचान बिरसा मुंडा ने ही दिलाई। 25 वर्ष की आयु में ही उनकी मृत्यु हो गई

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Nov 2019 07:15 PM (IST)Updated: Fri, 15 Nov 2019 07:15 PM (IST)
बिरसा मुंडा ने झारखंड को दिलाई अलग पहचान
बिरसा मुंडा ने झारखंड को दिलाई अलग पहचान

गिरिडीह : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के अध्यक्ष दीपकनाथ तिवारी एवं प्रभारी सचिव सह अवर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मनोरंजन कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय महेशलुंडी में बिरसा जयंती पर कानूनी जागरूकता सह साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। डालसा के प्रभारी सचिव ने कहा कि झारखंड को पूरे देश में अलग पहचान बिरसा मुंडा ने ही दिलाई थी। 25 वर्ष की आयु में ही उनकी मृत्यु हो गई थी। हम सबको उनकी जीवनी को बच्चों को जरूर पढ़ाना चाहिए और उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। बच्चों के पास एक बहुत महत्वपूर्ण हथियार है शिक्षा का अधिकार जिसका बच्चे सदुपयोग करें और समय-समय पर उसका लाभ उठाएं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की तरफ से इस विद्यालय के बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा के लिए कंप्यूटर भी दिया गया है। यदि कोई समस्या बच्चों को हो रही है तो इसकी सूचना जिला विधिक सेवा प्राधिकार को दें। आपकी समस्या को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। न्यायिक दंडाधिकारी अमीकर परवार ने भी बिरसा मुंडा की जीवनी के बारे में बच्चों को जानकारी दी तथा बच्चों से कुछ जानकारियां भी प्राप्त की। संचालन शिक्षक हेमंत कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाध्यापक शिशिर कुमार ने किया।

loksabha election banner

कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक नवनीत दाराद, देवेंद्र कुमार दास, पीएलवी अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, प्रदीप कुमार, सहदेव राणा, संजय ठाकुर, मुकेश कुमार, सहदेव साव, गोपाल राणा, संतोष पाठक आदि का योगदान रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.