Move to Jagran APP

घुटवाली के मजदूर सुरेंद्र की मुंबई के पनवेल में मौत

डुमरी (गिरिडीह) प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के घुटवाली गांव बाबुचुआं निवासी सुरेंद्र कुमार

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 05:43 PM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 05:43 PM (IST)
घुटवाली के मजदूर सुरेंद्र की मुंबई के पनवेल में मौत
घुटवाली के मजदूर सुरेंद्र की मुंबई के पनवेल में मौत

डुमरी (गिरिडीह) : प्रखंड के मधगोपाली पंचायत के घुटवाली गांव बाबुचुआं निवासी सुरेंद्र कुमार की मौत वाहन की चपेट में आने से मंगलवार की रात मुंबई के पनवेल में हो गई। सूचना मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर मजदूरों के हितार्थ कार्य करनेवाले भाजपा नेता सुरेंद्र कुमार ने कहा कि झारखंड के नौजवानों के मौत के मुंह में समा जाने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई लोगों की मौत हो चुकी है। सरकार मजदूर हित में कुछ पहल नहीं कर पा रही है और मजदूरों का पलायन तेजी से हो रहा है। गांव के लोगों ने बताया कि 15 दिन पूर्व सुरेंद्र मुंबई के इशा ट्रांसपोर्ट कंपनी में हाइवा चलाने व अपने रोजगार को गया था। मंगलवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पनवेल में घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। भाजपा नेता सुरेंद्र साव की पहल पर मुंबई के एसएन गारमेंट्स के मालिक सलीम सेठ ने 21 हजार रुपये की व ड्राइवर चालक संघ ने 15 हजार रुपये की मदद उसे की। वहीं इसा ट्रांसपोर्ट ने 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया। कंपनी के चालक ने बताया कि दो दिन पूर्व ही उसने कंपनी का गाड़ी चलाना शुरू किया था। ट्रांसपोर्ट का मालिक ने इससे ज्यादा मदद करने से इंकार कर दिया। प्रवासी मजदूर के हितार्थ कार्य करनेवाले सिकंदर अली ने कहा कि मुंबई से पैतृक गांव शव लाने के लिए हरसंभव मदद की गई व शव मुंबई से प्लेन से रांची लाया गया। मुंबई से रांची तक भेजने में दहेज मुक्त ट्रस्ट मुंबई के केंद्रीय अध्यक्ष विजय प्रसाद की अहम भूमिका रही जिसके बाद शव घर पहुंचा। उसकी पत्नी मालती देवी की चीत्कार से पड़ोसियों की आंखें नम हो गई। पुत्र सागर कुमार व पुत्री लक्ष्मी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों को सलीम सेठ की ओर से दी गई मदद का नगद पैसा 20 हजार रुपये जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र साहू ने दिया। मौके पर जिप अध्यक्ष राकेश महतो, पूर्व प्रमुख सत्यनारायण महतो, पूर्व मुखिया महेश महतो एवं वर्तमान मुखिया पार्वती देवी ने स्वजनों को ढांढ़स बंधाया व हरसंभव मदद का भरोसा दिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.