गांडेय के दो आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयनित
गांडेय के दो आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयनित
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 08:17 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 08:17 PM (IST)
गांडेय के दो आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका चयनित
संवाद सहयोगी, गांडेय(गिरिडीह) : उपायुक्त के निर्देश पर गांडेय प्रखंड अंतर्गत झरघट्टा पंचायत के दो आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के रिक्त पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। कोयरीडीह व झरघट्टा टू के आंगनबाड़ी केंद्र में चुनाव कराया गया। कोयरीडीह आंगनबाड़ी केंद्र में रंजू कुमारी निर्विरोध सहायिका बनी। उन्हें सीओ सह सीडीपीओ सफी आलम ने सर्टिफिकेट दिया। वहीं झरघट्टा गांव के आंगनबाड़ी टू में दो उम्मीदवार थी। खुशबू देवी व ललिता देवी उम्मीदवार के रूप में आवेदन किया। जांच के बाद खुशबू देवी को चयनित किया गया। उन्हें भी सीडीपीओ ने सर्टिफिकेट सौंपा। प्रशासनिक टीम में बीडीओ बिजय कुमार, मुखिया रानी कुमारी, पूर्व मुखिया हलधर राय, महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें