एक बदमाश को ग्रामीणों ने पकड़ा, दो फरार
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला निवासी शशिकांत कुमार सिन्
जागरण संवाददाता, गिरिडीह : पचंबा थाना क्षेत्र के शिवपुरी मोहल्ला निवासी शशिकांत कुमार सिन्हा के घर शुक्रवार रात लूटपाट की नीयत से आए तीन अपराधियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई। आरोपितों में जमुआ थाना क्षेत्र के चचघरा निवासी बाबूलाल प्रसाद वर्मा, पप्पू शर्मा व सुरेश वर्मा उर्फ सुरेश महतो शामिल हैं। इनमें बाबूलाल प्रसाद वर्मा की गिरफ्तारी संदेह के आधार पर रात में ही हो गई थी। एक बाइक व एक जिंदा कारतूस पुलिस ने घटना स्थल से बरामद किया है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार आरोपित ने पप्पू शर्मा व सुरेश वर्मा के नाम बताए। उन्हें शनिवार को यायालय के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि शुक्रवार देर रात बदमाशों ने शिवपुरी मोहल्ला निवासी सेवानिवृत्त अंचल निरीक्षक शशिकांत कुमार सिन्हा के आवास पर लूटपाट को आए थे। अपराधियों ने दहशत फैलाने के लिए देसी कट्टे से फाय¨रग की। शशिकांत सिन्हा ने हिम्मत दिखाते हुए एक को दबोचने का प्रयास किया। मगर अपराधी ने रिवाल्वर के बट सेमारकर उन्हें जख्मी कर फरार हो गया। इसी बीच एक अन्य बदमाश बाइक लेने पहुंचा तो लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में मुख्यालय डीएसपी टू संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि लूटने आए अपराधियों से गृहस्वामी ने डटकर मुकाबला किया। मोहल्ले के लोगों ने एक को पकड़कर पु्लस के हवाले किया। उसने अपराध स्वीकार कर लिया और दो साथियों के नाम बताए। शीघ्र ही फरार दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।