कार व बाइक में टक्कर, पिता-पुत्र की मौत
देवरी(गिरिडीह) चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग में देवरी के कैरीडीह गांव के समीप मंगलवार की सु
देवरी(गिरिडीह) : चतरो-खिजुरी मुख्य मार्ग में देवरी के कैरीडीह गांव के समीप मंगलवार की सुबह कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में भेलवाघाटी के जेरोडीह निवासी 45 वर्षीय दुर्गा मुर्मू और 16 वर्षीय चेतन मुर्मू शामिल हैं। दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र थे। इसकी सूचना मिलते ही थाना प्रभारी संतोष कुमार मंडल, एसआइ अजय सोय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। साथ ही पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करते हुए थाने लेते आई। घटना के बाद मृतकों के स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। थाना प्रभारी मंडल ने बताया कि दोनों शवों को जब्त कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। खबर लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ था। फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की बात कही गई।