बोलेरो के धक्के से चाचा-भतीजा घायल
तिसरी पाटलावती अस्पताल तिसरी के पास मुख्य सड़क पर बोलेरो की चपेट में आने से चाचा-भतीजा
By JagranEdited By: Published: Tue, 04 May 2021 08:39 PM (IST)Updated: Tue, 04 May 2021 08:39 PM (IST)
तिसरी : पाटलावती अस्पताल, तिसरी के पास मुख्य सड़क पर बोलेरो की चपेट में आने से चाचा-भतीजा घायल हो गए। घटना मंगलवार शाम 7:30 बजे की है।
राहुल कुमार अपने दो साल के भतीजा को गोद में लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी क्रम में गिरिडीह की ओर से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। गाड़ी के जोरदार झटका से राहुल नाली में जा गिरा। इस घटना में चाचा-भतीजा को गंभीर चोटे आई। स्वजनों व आसपास के लोगों ने दोनों को उठाया और तिसरी अस्पताल में लाया। डॉक्टर महेश्वरम ने राहुल का प्राथमिक उपचार के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया। स्वजन उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद ले गए। बोलेरो काफी तेज गति से धक्का मार कर फरार हो गई। राहुल को बांया पैर व शरीर में काफी चोटें आई है। वहीं बच्चा का माथा फट गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें