सेवा सप्ताह में कहीं रक्तदान तो कहीं स्वच्छता अभियान
गिरिडीह सेवा सप्ताह के तहत भाजपा समर्थकों ने गुरुवार एवं शुक्रवार को जिलेभर में कई क
गिरिडीह : सेवा सप्ताह के तहत भाजपा समर्थकों ने गुरुवार एवं शुक्रवार को जिलेभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहीं रक्तदान किया गया तो कहीं स्वच्छता अभियान चलाया गया।
गुरुवार को भाजपा नेता संजीत सिंह पप्पू ने सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया। बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर पार्टी की ओर से सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी के तहत उन्होंने सेवाभाव से रक्तदान किया, ताकि किसी जरूरतमंद के काम आ सके और उसकी दुआएं प्रधानमंत्री मोदी को मिले। प्रधानमंत्री को जन्म दिन की कोटि-कोटि बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं।
मोदी समाज ने मनाया पीएम का जन्मदिन : जिला तेली साहू समाज के तत्वाधान में गुरुवार को साहू धर्मशाला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस मनाया गया। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष बाल गोविद साहू ने कहा कि तेली साहू समाज से आनेवाले प्रधानमंत्री मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के एक छोटा गांव तथा गरीब परिवार में नरेंद्र मोदी का जन्म हुआ था। अपनी योग्यता तथा क्षमता के आधार पर गुजरात के तीन बार मुख्यमंत्री रहने के बाद भारत के प्रधानमंत्री की कुर्सी पर दोबारा विराजमान हुए। समाज के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उमाचरण साहू, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी शुकदेव प्रसाद साहू एवं जिला उपाध्यक्ष संजय साहू, देवेंद्र गुप्ता एवं देवराज ने कहा कि मोदी तेली साहू समाज से आते हैं, जिस कारण इस समाज की काफी प्रतिष्ठा बढ़ी है।
------------
झारखंडधाम में चला सफाई अभियान
संस, झारखंडधाम : भाजपा झारखंडधाम मंडल की ओर से गांधी चौक तारा में मोदी के जन्मदिन पर सफाई अभियान सह फल वितरण कार्यक्रम चलाया गया। विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण महतो ने यह कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें गरीबों व असहायों के बीच मुख्य रूप से फल बांटा गया। यह अभियान पूरे चौक में चलाया गया। गंगाधर वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान का सपना साकार करना है। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ. दशरथ वर्मा, महामंत्री वकील विश्वकर्मा, मंडल प्रभारी गंगाधर प्रसाद, विवेक राज, विकास वर्मा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार तुरी, विवेक राय, शिवचरण महतो, राजेंद्र पंडित, शिवचरण महतो, अनूप सिंह, रीतलाल वर्मा, रंजीत मंडल मौजूद थे।
---------------------
राजधनवार में भाजपाइयों ने मनाया सेवा सप्ताह
संस, खोरीमहुआ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा ने सेवा सप्ताह के रूप में मना रही है। इसे लेकर शुक्रवार को धनवार बाजार में पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय व पूर्व विधायक गुरु सहाय महतो के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सेवा सप्ताह मनाया। इस दौरान राजधनवार रेफरल अस्पताल में मरीजों के बीच फल व मास्क का वितरण किया गया। अस्पताल से भाजपाई धनवार के बड़ा चौक पहुंचे और वहां दुकानदारों व राहगीरों के बीच मास्क का वितरण किया। इस दौरान पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय ने प्रधानमंत्री मोदी को करिश्माई व्यक्तित्व का स्वामी बताते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मोदी को एक कुशल नेतृत्वकर्ता करार देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय अग्रवाल, भाजपा नेता पवन साव, शिशु राय, विवेक विकास, अजीत रजक, सुबोध राय, अरविद साव, अमित कुमार, अभिमन्यु शर्मा, महेंद्र चौधरी, कामदेव पासवान, अनिल राय, महेश राय, श्यामसुंदर बरनवाल, अशोक पांडेय, बिनोद शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।