Move to Jagran APP

राज्य सरकार के गलत कार्यो को जनता तक ले जाएं

संस पीरटांड़ (गिरिडीह) मधुबन में भाजपा के जिला प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को पहली पाली

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Dec 2021 09:13 PM (IST)Updated: Mon, 13 Dec 2021 09:13 PM (IST)
राज्य सरकार के गलत कार्यो को जनता तक ले जाएं
राज्य सरकार के गलत कार्यो को जनता तक ले जाएं

संस, पीरटांड़ (गिरिडीह): मधुबन में भाजपा के जिला प्रशिक्षण शिविर में सोमवार को पहली पाली में मात्र दो सत्र हुए। पहले सत्र में हजारीबाग के विधायक मनीष जायसवाल ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। इनके बाद चंदनकियारी के विधायक अमर बाउरी ने संबोधित किया।

loksabha election banner

मनीष जायसवाल ने वर्ष 2014 के बाद हुई भारत की प्रगति पर जहां विस्तृत चर्चा की वहीं झारखंड में बनी भाजपा की सरकार के दौरान किए गए विकास कार्यों को गिनाया। उन्होंने धान क्रय केंद्र नहीं खोले जाने पर दुख व्यक्त किया। साथ ही सरकार के गलत कार्यों को लेकर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक में विरोध करने के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार किया। झारखंड सरकार के तीन साल के कार्यकाल तक विपक्ष धर्म को मजबूती से निभाने पर बल दिया।

जबकि पूर्व मंत्री अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र पार्टी रही है जिसने किसानों के लिए खेत में जाकर प्रदर्शन किया। अपनी सरकार में किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि वर्ष 2014 के बाद ही भारत में लोकतंत्र दिखा है। पहले राजतंत्र की तरह काम होता था। पहले आवास में जानवर रहा करते थे आज गरीबों के लिए महल बन रहा है। पंचायतों में पचास साठ आवास आते थे पर अब अनगिनत आवास बन रहे हैं। जनधन के तहत खुले पासबुक आज सभी लोगों के काम आ रहे हैं चाहे जैसे भी हो। शौचालय निर्माण से डायरिया व मलेरिया में कमी आई है। अनाज लैप्स का शब्द ही लोगों के मुंह से गायब हो गया। 80 करोड़ लोगों को कोविड में मुफ्त अनाज दिया गया। प्रशिक्षण शिविर का समापन संस, पीरटांड़: जैन तीर्थनगरी मधुबन में शनिवार से चल रहे प्रशिक्षण शिविर का समापन सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के संबोधन के साथ किया गया। अंत में मरांडी ने भारत की वैश्विक नीति के तहत भारत की विश्व में बनी पहचान पर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया और भाजपा जैसी नैतिक सिद्धांतवाली पार्टी पर विश्वास बढ़ाने का कार्यभार सौंपा। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसके सबसे अधिक विधायक और सांसद हैं। यह सब कार्यकर्ताओं की बदौलत है और भाजपा की कार्यशैली का ही कमाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं, धार्मिक आर्थिक नीतियों, सामाजिक परिवर्तन आदि पर कार्यकर्ताओं का खूब मनोबल बढ़ाया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष महादेव दूबे ने की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.