समाजसेवी व होटल व्यवसाई भगवान दास नहीं रहे
गिरिडीह गिरिडीह के समाजसेवी सह प्रसिद्ध होटल व्यवसाई भगवान दास भदानी का निधन शुक्रवार क
गिरिडीह : गिरिडीह के समाजसेवी सह प्रसिद्ध होटल व्यवसाई भगवान दास भदानी का निधन शुक्रवार को हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। भदानी अभी रोटरी गिरिडीह ग्रेटर के निवर्तमान अध्यक्ष भी थे। वे गिरिडीह के गद्दी मुहल्ले में गार्डेन व्यू नामक होटल के मालिक भी थे। वे किडनी रोग से ग्रसित थे। पिछले दिनों स्थिति बिगड़ने पर उन्हें परिवारवालों ने कोलकाता के वेल व्यू अस्पताल में भर्ती करवाया था। वहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। भदानी का समाजसेवा के क्षेत्र में भी काफी योगदान रहा था। इसके साथ ही वे जमीन से जुड़ा कारोबार भी किया करते थे। उनके परिवार के सदस्य कोलकाता के लिए रवाना हो गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कोलकाता में ही किया जाएगा। उनके निधन पर गिरिडीह के विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, मेयर सुनील पासवान, उपमेयर प्रकाश सेठ, कांग्रेस नेता नवीन आनंद चौरसिया, बलराम यादव, विकास चौरसिया, कोडरमा की सांसद अन्नूपर्णा देवी के प्रतिनिधि दिनेश प्रसाद यादव समेत रोटरी गिरिडीह के सदस्यों व अन्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।