बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर दी बधाई
बिहार में महागठबंधन सरकार में मंत्रीमंडल का विस्तार सभी को ध्यान में रखकर किया गया। मुख्यमंत्री
By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 08:14 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 08:14 PM (IST)
बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार पर दी बधाई
जासं, गिरिडीह : बिहार में महागठबंधन सरकार में मंत्रिमंडल का विस्तार सभी को ध्यान में रखकर किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया है। यह बात जदयू के झारखंड प्रदेश सचिव सरयू गोप ने कही। उन्होंने सभी मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि बिहार में चौतरफा विकास होगा। बिहार देश में विकास के मामले में अव्वल होगा। जदयू के झारखंड प्रभारी श्रवण कुमार को पुनः मंत्री बनाने से झारखंड में भी जदयू काफी मजबूत होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें