Move to Jagran APP

फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

जिस सदस्य का चुनाव लड़ चुकी पूनम ने की आत्महत्या

By JagranEdited By: Published: Sat, 13 Aug 2022 09:23 PM (IST)Updated: Sat, 13 Aug 2022 09:23 PM (IST)
फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

फंदे से लटकता मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

loksabha election banner

संवाद सहयोगी, अहिल्यापुर (गिरिडीह) : ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कुंडलवादह गांव में 37 वर्षीय महिला पूनम सोरेन का शव बंद घर में फंदे से लटकता मिला। महिला के 20 वर्षीय पुत्र प्रेम प्रकाश टुडू ने पूनम के पुरुष मित्र डीलो हेंब्रम पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। पूनम पंचायत चुनाव 2022 में गांडेय के भाग 44 से जिला परिषद सदस्य का चुनाव लड़ चुकी थीं। सूचना पाकर ताराटांड़ थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया। पुलिस छानबीन में जुट गई है। जेएमएम के जिला सचिव महालाल सोरेन की भतीजी पूनम के दो पुत्र हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद परिवार में नोकझोंक होने के कारण पूनम ताराटांड़ थाना क्षेत्र के कुंडलवादह निवासी डीलो हेंब्रम के घर रह रही थी। उसके दोनों बेटे नाना के घर कनैयाडीह में रहते हैं। कनैयाडीह गांडेय थाना क्षेत्र के निवासी पति जीवन टुडू रांची में रहते हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। इससे स्वजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ताराटांड़ थाना प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि पूनम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है। महिला के पुत्र प्रेम प्रकाश टुडू ने थाना में आवेदन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.