Move to Jagran APP

दहेज प्रताड़ना में आरोपित पति गिरफ्तार

नगर थाने की पुलिस ने दहेज

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 Aug 2022 07:50 PM (IST)Updated: Tue, 16 Aug 2022 07:50 PM (IST)
दहेज प्रताड़ना में आरोपित पति गिरफ्तार
दहेज प्रताड़ना में आरोपित पति गिरफ्तार

दहेज प्रताड़ना में आरोपित पति गिरफ्तार

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, गिरिडीह : नगर थाने की पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के आरोपित फरार पति निसार अहमद को सोमवार की रात को गिरफ्तार किया। निसार नगर क्षेत्र के कोलडीहा का रहने वाला है। ह दुबई में रहता था। हाल ही में वह दुबई से घर आया था। इसकी गुप्त सूचना पीड़िता ने नगर पुलिस को दी। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ करने के बाद उसे न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश पर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपित के खिलाफ पत्नी ने वर्ष 2021 में नगर थाने में आवेदन देकर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, जेवरात छीन लेने व अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.