Move to Jagran APP

मधुपुर विस सीट पर आजसू का दावा मजबूत : चंद्रप्रकाश

गिरिडीह हाजी हुसैन अंसारी के निधन से खाली हुई मधुपुर विधानसभा सीट को लेकर आजसू एवं

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 04:58 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 04:58 PM (IST)
मधुपुर विस सीट पर आजसू का दावा मजबूत : चंद्रप्रकाश
मधुपुर विस सीट पर आजसू का दावा मजबूत : चंद्रप्रकाश

गिरिडीह : हाजी हुसैन अंसारी के निधन से खाली हुई मधुपुर विधानसभा सीट को लेकर आजसू एवं भाजपा के बीच जोर आजमाइश शुरू हो गई है। गिरिडीह के आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि मधुपुर विधानसभा सीट पर आजसू का दावा मजबूत बनता है। आजसू मधुपुर में प्रत्याशी उतारने को लेकर भाजपा नेतृत्व से वार्ता करेगी। भाजपा समर्थित आजसू प्रत्याशी मधुपुर सीट पर आसानी से कब्जा कर सकता है। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने यह बातें शुक्रवार को मधुपुर रवाना होने के पूर्व यहां प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेश कुमार साव के शास्त्री नगर स्थित आवास पर दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कही।

loksabha election banner

सांसद चौधरी ने अपने दावे को लेकर तर्क दिया कि पिछले विधानसभा चुनाव में आजसू के गंगा नारायण सिंह को 45 हजार से अधिक वोट मिले थे जबकि भाजपा के राज पालीवार को 65 हजार से अधिक वोट मिले थे। झामुमो के हाजी हुसैन अंसारी 88 हजार से अधिक वोट लाकर चुनाव जीते थे। उप चुनाव में आजसू और भाजपा यदि मिलकर लड़ेगी तो जीत तय है। जमीनी हकीकत स्वीकार करते हुए भाजपा को यहां आजसू को समर्थन देना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मधुपुर उप चुनाव को लेकर गठबंधन प्रभावित नहीं होगा। आजसू एवं भाजपा के अलग-अलग लड़ने के कारण झामुमो-कांग्रेस सूबे में सरकार बनाने में सफल हो गई। यह स्थिति अब आने नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी विधानसभा सीट रामगढ़ भी अलग-अलग लड़ने के कारण कांग्रेस जीत गई। ऐसी कई सीटें थी, जिसे गठबंधन नहीं होने के कारण आजसू एवं भाजपा दोनों ने गवां दी। सूबे की हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत के शासन काल में नक्सली एवं अपराधी बेलगाम हो गए हैं। सच तो यह है कि नक्सलियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है। इस कारण वे बेखौफ होकर उत्पात मचा रहे हैं। इस कारण, सूबे में विकास कार्य बाधित है। पीरटांड़ में पुलिस पिकेट खोलने के विरोध के सवाल पर कहा कि विरोध गलत है। पुलिस पिकेट खुलना चाहिए, तभी नक्सलियों पर अंकुश लगेगा और क्षेत्र का विकास होगा। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने कहा कि भाजपा एवं आजसू नेतृत्व मिलकर इस मामले में फैसला लेगा। दोनों पार्टी एकजुट होकर चुनाव लड़ेगी और झामुमो को पराजित करेगी। इस मौके पर भाजपा के जिला मंत्री नवीन सिन्हा, मनोज मौर्या, राजेश जायसवाल, हरमिदर सिंह बग्गा, सुमित रंजन, संजय साहू, अनिल वर्मा, मनोज संगई, ज्योतिष शर्मा, ओम प्रकाश मंडल, सुरेश सिन्हा, रामबाबू साव, सुरेश गुप्ता, प्रवीण कुमार सिन्हा, गोविद मंडल, नितेश सिन्हा समेत भाजपा एवं आजसू के कई कार्यकर्ता मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.