बिरनी प्रखंड कार्यालय में आजसू का आमरण अनशन शुरू
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): प्रखंड कार्यालय परिसर में आजसू कार्यकर्ता व समर्थकों ने शुक
संवाद सहयोगी, बिरनी (गिरिडीह): प्रखंड कार्यालय परिसर में आजसू कार्यकर्ता व समर्थकों ने शुक्रवार को आमरण अनशन शुरू किया। अनशन पर बैठे पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान तक यह अनशन जारी रहेगा।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि बिरनी में वर्षो से पानी टंकी बनकर तैयार है, लेकिन इसका फायदा नहीं मिल पा रहा। मॉडल डिग्री कॉलेज में बच्चों का नामंकन नहीं हो रहा है। प्रखंड मुख्यालय में बनकर तैयार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन कर उसे चालू कराने की मांग की गई। भरकट्टा में भी पावर सबस्टेशन का निर्माण अविलंब शुरू कराने की मांग की।
ये लोग हैं अनशन पर: किसान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा, प्रखंड अध्यक्ष अनिल रजक, सचिव राजेन्द्र यादव, इमामुल अंसारी, दिनेश दास आदि आमरण अनशन पर हैं। मौके पर पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष महमूद आलम, पंसस सुखदेव राम, धानेश्वर रजक, बबलू दास, दिनेश वर्मा, सुरेन्द्र यादव, मथुरा ¨सह, पांचू पासवान, ¨रकू ¨सह, अजय विश्वकर्मा आदि भी उपस्थित थे।