जानकारी व सतर्कता ही एड्स से बचाव का उपाय
संस जमुआ गिरीडीहजमुआ प्रखण्ड के पोबी पंचायत सचिवालय में रविवार को प्रज्ञा केन्द्र के तत्वावधान में विश्व एड्स दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की जयंती सप्ताह के अवसर पर तस्वीर पर माल्यार्पण कर कृतज्ञ भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। अध्यक्षता करते हुए मुखिया नकुल कुमार पासवान ने कहा कि वृक्षों में मानव की तरह जीवन का आभास कराने वाले वैज्ञानिक विज्ञान भवन में रखा हुआ संदूक वर्तमान में
जमुआ: पोबी पंचायत सचिवालय में रविवार को प्रज्ञा केंद्र की तरफ से विश्व एड्स दिवस पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महान वैज्ञानिक सर जगदीश चंद्र बोस की जयंती सप्ताह के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अध्यक्षता करते हुए मुखिया नकुल कुमार पासवान ने कहा कि अनैतिक संबंध स्थापित करने से ही नहीं बल्कि एड्स बीमारी अन्य कारणों से भी होती है। इस बीमारी से संबंधित गलत धारणा का उन्मूलन जागरूकता से ही संभव है। मंच संचालन करते हुए बीसी वीएलई योगेश कुमार पांडेय ने कहा कि महान वैज्ञानिक के आदर्शो की महत्ता की प्रासंगिकता वर्तमान परिप्रेक्ष्य में बढ़ गई है।
एड्स के लक्षण, कारण व रोकथाम के उपाय की जानकारी देते हुए कहा कि युवा अन्य राज्यों की ओर पलायन करते हैं और एड्स जैसी लाइलाज बीमारी की सौगात लेकर लौटते हैं। एड्स मरीज के प्रति गलत मानसिकता नहीं रखनी चाहिए बल्कि उनके प्रति सहानुभूति की रखने की आवश्यकता है। जानकारी व सतर्कता ही बीमारी से बचाव का तरीका है।
पीएलवी सुबोध कुमार साव ने जिला विधिक सेवाएं प्राधिकार के लक्ष्य, उद्देश्य एवं विभिन्न कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि एड्स पर नियंत्रण को जन जागरूकता आवश्यक है।
मौके पर ग्राम विकास समिति के सचिव नंदकिशोर पांडेय, जलसहिया स्मिता सिन्हा, गुड़िया देवी, आंगनबाड़ी सेविका पुष्पा देवी, मनीष कुमार सिन्हा डमरू, अनिल कुमार राय, रंजीत कुमार पांडेय, सुबोध कुमार साव आदि ने भी विचार व्यक्त किए। उक्त अवसर पर वार्ड सदस्य दिलीप कुमार पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।