Move to Jagran APP

आरोपित था कोरोना पॉजिटिव, जेल से लौटाया

शुक्रवार रात में उस समय जमुआ थाना में अफरा तफरी मच गयी जब पता चला कि हिरासत में लेकर जिस आरोपी को हाजत में रखा गया है वह कोरोना से संक्रमित है।बाद में शनिवार सुबह में अग्निशामक वाहन मंगाकर पूरे थाना परिसर को सेनेटाइज करवाया गया।जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जमुआ के शानडीह गांव से दहेज हत्या के एक आरोपी को जमुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 12:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 12:00 AM (IST)
आरोपित था कोरोना पॉजिटिव, जेल से लौटाया
आरोपित था कोरोना पॉजिटिव, जेल से लौटाया

संस, जमुआ, (गिरिडीह): शुक्रवार रात उस समय जमुआ थाना में अफरा तफरी मच गई जब पता चला कि हिरासत में लेकर जिस आरोपित को हाजत में रखा गया है, वह कोरोना संक्रमित है। बाद में शनिवार सुबह अग्निशामक वाहन मंगाकर पूरे थाना परिसर को सैनिटाइज्ड कराया गया। शुक्रवार को जमुआ के एक गांव से दहेज हत्या के आरोपित को जमुआ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जेल भेजने से पहले विभागीय निर्देशानुसार उसकी कोरोना जांच के लिए सैंपल गिरिडीह सदर अस्पताल भेजा गया था, जहां से देर शाम को रिपोर्ट आई कि गिरफ्तार आरोपित कोरोना से संक्रमित है। शनिवार को उसका सैंपल पुन: जांच के लिए धनबाद भेजा गया। युवक को हिरासत में लेने गए पुलिस पदाधिकारी, जवान और हाजत में उसे खाना पानी पहुंचाने वाले चौकीदारों में इससे खौफ का माहौल है। एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने उक्त सभी पुलिस कर्मियों को थाना का काम छोड़कर आइसोलेट रहने का निर्देश दिया है। कहा कि संपर्क में आए सभी पुलिस कर्मियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।

prime article banner

इस आरोपित को रिमांड के बाद सेंट्रल जेल ले जाया गया। जेल प्रशासन ने रिपोर्ट देख बंदी को वापस कर दिया। हालांकि इस बंदी का वारंट और जरूरी कागजात जेल में दिया गया। पुलिस इस बंदी को बदडीहा स्थित आइसोलेशन वार्ड ले गई। सेंट्रल जेल में बंद तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन बंदियों के कोरोना संक्रमण की जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया था। पीडीजे ने इसे लेकर एक आवश्यक बैठक की थी। साथ ही सिविल सर्जन को जेल में टीम भेजकर जांच करने का निर्देश दिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.