बस से कुचलकर युवक की मौत
संवाददाता गिरिडीह गिरिडीह-धनबाद मार्ग पर ताराटांड़ मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार की सुबह संकटमोचन नामक बस से कुचलकर एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव एवं बस को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी। मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश ग्रामीणों से कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संकटमोचन बस गिरिडीह से धनबाद जा रही थी। रास्ते में ताराटांड़ में यात्री
अहिल्यापुर : गिरिडीह-धनबाद मार्ग पर ताराटांड़ मध्य विद्यालय के निकट मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे संकटमोचन नामक बस से कुचलकर एक 25 वर्षीय युवक रिंकू दास की मौत हो गई। वह ताराटांड़ थाना अंतर्गत भंडारीडीह निवासी गुरुदेव रविदास का दामाद था। रिंकू उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। करीब तीन महीने से वह यहां अपने ससुराल में ही अपनी पत्नी व बच्चों संग रह रहा था। धनबाद में वह रिक्शा चलाकर अपना परिवार चला रहा था।
सूचना मिलते ही ताराटांड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव एवं बस को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गयी। मृतक युवक की पहचान शुरू में नहीं हो सकी थी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस पहचान कराने में सफल रही। सूचना पाकर उसकी पत्नी बेबी देवी अपने दोनों बच्चों के साथ थाना पहुंची। शव को देखते ही वह दहाड़ मारकर रोने लगी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि संकटमोचन बस धनबाद से गिरिडीह जा रही थी। रास्ते में ताराटांड़ में रुकी थी। जैसे ही बस रुकी, वह उतरने लगा। इस क्रम में जल्दबाजी में बस खुल गयी। बस से उतरने के क्रम में वह गिर गया और बस के पहिये की चपेट में वह आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।