Move to Jagran APP

मधुमक्खियों के हमले से घायल वृद्धा की मौत, तीन जख्मी

बिरनी के खुरजियो में बीते शनिवार दोपहर को मधुमखीयों ने कई लोगो काट कर जख्मी कर दिया। सभी सरस्वती देवी सुनीता दास कुमार सानू मसोमात झलिया का इलाज बिरनी अस्पताल में शनिवार को किया गया।इलाज के बाद सभी को छूटी दे दिया गया। घर जाने के बाद रविवार रात्रि को जख्मी मसोमत सरस्वती अचानक जलन बढ़ गया। परिजनों ने उसे पुन बिरनी अस्पताल में भर्ती कराया। झाने चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे देर रात्रि को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के लिए गिरि

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Nov 2019 07:59 PM (IST)Updated: Mon, 18 Nov 2019 07:59 PM (IST)
मधुमक्खियों के हमले से घायल वृद्धा की मौत, तीन जख्मी
मधुमक्खियों के हमले से घायल वृद्धा की मौत, तीन जख्मी

बिरनी : खुरजियो में शनिवार दोपहर मधुमक्खियों ने कई लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था। इसमें सरस्वती देवी, सुनीता दास, कुमार सानू व झलिया देवी का इलाज बिरनी अस्पताल में किया गया। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई थी। घर जाने के बाद रविवार रात्रि को सरस्वती देवी के शरीर में अचानक जलन बढ़ गई। परिजनों ने उसे पुन: बिरनी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सा पदाधिकारी ने उसे देर रात्रि को सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

loksabha election banner

इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल रविवार देर रात ले जाते वक्त रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन उसे रास्ते से घर ले गए। मृतक को तीन पुत्र हैं जो महानगरों में मजदूरी करते हैं। पुत्रों के घर आने के बाद ही उसके शव का अंतिम संस्कार होगा। जख्मी सुनीता दास के पति सत्यदेव दास ने बताया कि सभी गांव के ही बगल जंगल में पुटूस काटने गई थी। इस दौरान मधुमक्खियों ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे चार लोग जख्मी हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.