पानी के लिए तनाव के बाद हुआ समझौता
शहर में पानी के लिए हाहाकार से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।लोग पानी के लिए झगड़ा करने पर उतारू हैं।मात्र एक घण्टे पानी देने वाला नगर निगम वहां के लोगो के जरूरत को पूरा नही कर पा रहा है।कई मुहल्ले में पानी जाती ही नही है।इस बात से वहां के लोगो मे काफी नारा•ागी व्याप्त हैं।वार्ड नंबर 16 और 17 के लोग काफी परेशान हैं।
गिरिडीह: शहर में पानी के लिए हाहाकार से लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। लोग पानी के लिए झगड़ा करने पर उतारू हो जाते हैं। मात्र एक घंटे पानी देनेवाला नगर निगम वहां के लोगों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पा रहा है। कई मुहल्ले में पानी जाता ही नहीं है। इस बात से वहां के लोगों में काफी नाराजगी है। वार्ड नंबर 16 और 17 के लोग काफी परेशान रहते हैं। मकतपुर होते बरमसिया और जयप्रकाश नगर जानेवाली जलापूर्ति की पाइप संवेरा हॉल के पास से गुजरती है। जयप्रकाश नगर की ओर ढलान रहने से पानी की आपूर्ति उस ओर ज्यादा होती है। वही बरमसिया मुहल्ले में पानी की सप्लाई नहीं हो पाती है। बरमसिया के मुहल्लेवासी संवेरा हॉल मोड़ के पास पाइप की चाभी को घुमाकर पानी लेते हैं जिससे जयप्रकाश नगर की ओर जानेवाली आपूर्ति रूक जाती है। इससे जयप्रकाश नगर के लोगों में नाराजगी थी। पानी रोकने और चालू करने को लेकर दोनों मुहल्ले के लोग आमने सामने होने लगे थे। दोनों पक्षों में तनाव भी बढ़ने लगा था। दोनों पक्षों ने निगम में आयुक्त से पानी की आपूर्ति को लेकर आवेदन भी दिया था पर इसमें कोई सुधार नहीं हुआ था। शनिवार को फिर एक बार दोनों आमने सामने हो गए। निगम के कनीय अभियंता भी समस्या के समाधान के लिए वहां पंहुचे। वार्ड प्रतिनिधि मिथुन राम, विकास गुप्ता, अजय दास, सरोज कुमार समेत कई लोगों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ कि एक घंटे की जलापूर्ति में दोनों मुहल्लों को आधे-आधे घंटे पानी दिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप