गिरिडीह में मिले 93 कोरोना संक्रमित
गिरिडीह जिले में एक बार फिर शुक्रवार को एक साथ 93 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटि
गिरिडीह : जिले में एक बार फिर शुक्रवार को एक साथ 93 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इतने लोगों का एक साथ पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन एवं अस्पताल प्रबंधन सतर्कता बरतते हुए सभी को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराने को लेकर प्रयासरत हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में जमुआ प्रखंड के 49, डुमरी प्रखंड के 23, बेंगाबाद प्रखंड के आठ, देवरी प्रखंड के दो, गावा प्रखंड के एक, पीरटांड़ प्रखंड के तीन एवं तिसरी प्रखंड के छह लोग शामिल हैं। ट्रूनेट एवं एंटीजेन टेस्ट में मिले संक्रमितों को होम क्वारंटाइन रखा जा रहा है। गौरतलब है कि अब तक जिले में 730 पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इसमें आइसोलेशन सेंटर में सतत निगरानी उपचार में रहकर 565 ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल जिले में 165 सक्रिय केस है।