Move to Jagran APP

मजदूरों के लिए जिलेभर में खोले जाएंगे 67 दाल-भात केंद्र

गिरिडीह लॉकडाउन के कारण अप्रवासी मजदूरों एवं गरीबों को हो रही परेशानियों को

By JagranEdited By: Published: Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 29 Apr 2021 07:58 PM (IST)
मजदूरों के लिए जिलेभर में खोले जाएंगे 67 दाल-भात केंद्र
मजदूरों के लिए जिलेभर में खोले जाएंगे 67 दाल-भात केंद्र

गिरिडीह : लॉकडाउन के कारण अप्रवासी मजदूरों एवं गरीबों को हो रही परेशानियों को देखते हुए जिलेभर में 67 दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। इसके लिए स्थल चयन भी कर लिया गया है। सभी प्रखंडों में यह केंद्र खोले जाएंगे। जिलेभर में 96 हजार से अधिक अप्रवासी मजदूर हैं। यह जानकारी उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने दी है। उपायुक्त ने बताया कि गिरिडीह सदर प्रखंड के प्रवासी मजदूरों व श्रमिकों की अनुमानित संख्या 7500 है। यहां 20 दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। प्रखंड के कोलडीहा, पपरवाटांड़, भंडारीडीह मवेशी अस्पताल के पास, उदनाबाद, मोहनपुर, तेलोडीह, हांडाडीह, पांडेयडीह मोड़, गिरिडीह कॉलेज मोड़, बक्सीडीह, कोवाड़ मोड़, डांड़ीडीह वनांचल कॉलेज के पास, पतरोडीह पंचायत भवन, तिरंगा चौक, बस स्टैंड के अंदर, झंडा मैदान पानी टंकी के पास, चैताडीह सदर अस्पताल, पचंबा चौक, कल्याणडीह अस्पताल के पास, अरघाघाट सूर्य मंदिर के पास ये केंद्र संचालित होंगे। बेंगाबाद में पांच दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। यह केंद्र बेंगाबाद चौक, छोटकी खरगडीहा, कर्णपुरा चौक, डाकबंगला चौक एवं बहादुरपुर चौक पर ये केंद्र संचालित होंगे। गांडेय प्रखंड में पांच केंद्र गांडेय, अहिल्यापुर मोड़ ताराटांड़, फूलजोरी हाल्ट, अहिल्यापुर, डहुआटांड़ मोड़ एवं महुदा मोड़ पर संचालित होंगे।

loksabha election banner

पीरटांड़ में दो दाल-भात केंद्र खोले जाएंगे। चिरकी हटियाटांड़, गांधी मोड़ एवं खुखरा में केंद्र संचालित हैं। डुमरी में तीन दाल-भात केंद्र है। धुज्जाडीह आईबीपी मोड़, तिरंगा चौक एवं मंझलाडीह चौक पर केंद्र संचालित है।

बगोदर में नौ दाल-भात केंद्र हैं। बस स्टैंड बगोदर, दुर्गा मंडा, तुकतुको, पंचायत भवन, अटका, टाउनहॉल बगोदर, आंगनबाड़ी केंद्र, अंबाडीह, आंगनबाड़ी केंद्र पत्थलडीहा, सामुदायिक भवन पोचरी, कुंदर पंचायत भवन, बैको सुंदरीटांड़ सामुदायिक भवन में केंद्र संचालित है।

सरिया में चार दाल-भात केंद्र है। सरिया रेलवे स्टेशन रोड, विवेकानंद चौक सरिया, सेवाबांध, ब्लॉकरोड एवं चिचाकी में केंद्र संचालित है।

बिरनी में तीन दाल-भात केंद्र हैं। भरकट्टा बाजार, सारंडा चौक एवं पेशम बाजार में केंद्र संचालित है।

धनवार प्रखंड में तीन दाल-भात केंद्र हैं। नवागढ़ चट्टी, घोड़थंबा एवं डोरंडा में केंद्र संचालित हैं।

जमुआ में पांच दाल-भात केंद्र है। कोदंबरी चौक, खरगडीहा चौक, जोरसांख चौक, नवडीहा चौक एवं सियाटांड़ चौक पर केंद्र संचालित हैं।

देवरी में तीन दाल-भात केंद्र है। घोरंजी बाजार, चतरो बाजार एवं मंडरो चौक पर केंद्र संचालित है।

तिसरी में तीन दाल-भात केंद्र है। घंघरीकुरा चौक, चंदौराी बाजार एवं खिजरी बाजार में केंद्र संचालित है।

गावां प्रखंड में दो दाल-भात केंद्र हैं जो पीहरा एवं पना चौक पर संचालित हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.