साइकिल से रामगढ़ से भागलपुर जा रहे 11 लोग
फोटो - संस राजधनवार लॉक डाउन के पूर्व विभिन्न राज्यों के वैसे लोग जो दूसरे राज्य में अपनी जीविका चलाने के उद्देश्य से गए थे उन्हें अपने वतन वापसी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।इस दौरान कई ऐसे लोग जिनके पास पैसा था वे येन केन प्रकारेन अपने घरों तक पहुंच गए परन्तु जिनके पास कोई सुविधा नहीं थी वे सैकड़ों मिल दूर अपने घर या तो पैदल निकल लिए या फिर साईकिल या फिर मोटरसाईकिल से निकल पड़े। गुरुवार को धनवार सरिया मुख्यमार्ग से साईकिल
राजधनवार : गुरुवार को धनवार सरिया मुख्य मार्ग से साइकिल पर सवार होकर 11 मजदूर भागलपुर जा रहे थे। इनलोगों से दैनिक जागरण संवाददाता ने बातचीत की। वे लोग रामगढ़ से बुधवार को दस बजे निकले हैं। उन्हें बिहार के भागलपुर जाना है। मो. रब्बान ने बताया कि उनकी टीम में ग्यारह लोग हैं और सभी साइकिल से अपने घर जा रहे हैं। वे लोग लॉकडाउन टूटने का इंतजार कर रहे थे। किसी भी प्रकार की कोई मदद उन्हें नहीं मिलने पर उनलोगों ने यह कदम उठाया है। काफी परेशानी का सामना उन्हें करना पड़ रहा था। अंत में उनलोगों ने साइकिल से अपने घर जाने का निर्णय लिया। मो. रब्बान ने बताया कि उनके साथ लॉकडाउन में फंसे मो. इम्तियाज, अफरोज, सोहेल, मंटू अंसारी, सज्जाद समेत कुल ग्यारह लोग हैं जो रामगढ़ से निकले हैं। 18 घंटे चलने के बाद वे लोग यहां तक पहुंचे हैं। कहा कि अभी हमलोग लगातार चलेंगे ताकि जल्द से जल्द भागलपुर पहुंच सकें।