सीसीएल ऑफिसर्स क्लब में लगाए गए 100 पौधे
कोल मंत्रालय की ओर से गुरुवार को पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत गुरुवार को सीसीएल एरिया गिरिडीह के ऑफिसर्स क्लब में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ-साथ क्लब परिसर में 100 फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का विरतण कर उन्हें पौधे लगाने व पेड़-पौधे के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
बनियाडीह : कोल मंत्रालय की ओर से गुरुवार को पौधरोपण अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत गुरुवार को सीसीएल एरिया गिरिडीह के ऑफिसर्स क्लब में वन महोत्सव का आयोजन किया गया। साथ-साथ क्लब परिसर में 100 फलदार पौधे लगाए गए। साथ ही ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण कर उन्हें पौधे लगाने व पेड़-पौधे के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। वन महोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सीसीएल अधिकारियों ने बताया कि महामारी कोरोना से लड़ने के लिए पर्यावरण को भी मजबूत करना होगा। इसके लिए हम सभी को अपने आसपास हरियाली का विशेष ध्यान रखना होगा। अधिकारियों ने बताया कि कुल डेढ़ हजार फलदार पौधे लगाने का लक्ष्य है। आज यहां एक हजार पौधे लगाए गए। मौके पर स्टाफ ऑफिसर एसके सिंह, गोविद सरकार, राजीव कुमार, वीके प्रसाद, राजवर्द्धन, प्रशांत सिंह अकदोनी खुर्द की मुखिया के अलावा कई वार्ड सदस्य मौजूद थे।