गढ़वा में पारिवारिक विवाद में युवक ने कीटनाशक खाकर दी जान Garhwa News
मृतक सुनील ने सोमवार की सुबह घर में विवाद होने पर गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
By Alok ShahiEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 12:38 PM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 12:38 PM (IST)
श्री बंशीधर नगर (गढ़वा), जेएनएन। श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ निवासी कृष्णा ठाकुर के 32 वर्षीय पुत्र सुनील ठाकुर ने पारिवारिक विवाद के कारण कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार सुनील ने सोमवार की सुबह घर में विवाद होने पर गुस्से में आकर कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले गए।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गढ़वा जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दी है। साथ ही पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें