गढ़वा में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत Garhwa News
मोटरसाइकिल सवार वार्ड संख्या 7 अहिपुरवा गांव निवासी 21 वर्षीय दीपक पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दीपक बाइक से कहीं जा रहा था।
By Alok ShahiEdited By: Published: Thu, 10 Oct 2019 08:10 AM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 08:10 AM (IST)
गढ़वा, जेएनएन। राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर बुधवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार वार्ड संख्या 7 अहिपुरवा गांव निवासी 21 वर्षीय दीपक पासवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जानकारी के अनुसार दीपक बाइक से कहीं जा रहा था। कहा जा रहा है कि पीछे से किसी बड़े वाहन ने तेजी के साथ धक्का मार दिया, जिससे दीपक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। किस गाड़ी से कब धक्का लगा किसी को कुछ पता नहीं है। घटना की जानकारी के बाद शव को परिजन घर ले गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें